हरवे-हथियार लेकर प्रदर्शन करने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपीटी-सीएनटी एक्ट संशोधन के विरोध में झारखंड बंद आज, प्रशासन मुस्तैद डीसी-एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी कड़ी चेतावनी, प्रशासन अलर्ट चाईबासा : सीएनटी-एसपीटी संशोधन एक्ट के विधानसभा में पारित होने के विरोध में शुक्रवार को विपक्षी दलों की ओर से आहूत बंदी को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. उपायुक्त कक्ष में […]

एसपीटी-सीएनटी एक्ट संशोधन के विरोध में झारखंड बंद आज, प्रशासन मुस्तैद

डीसी-एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी कड़ी चेतावनी, प्रशासन अलर्ट
चाईबासा : सीएनटी-एसपीटी संशोधन एक्ट के विधानसभा में पारित होने के विरोध में शुक्रवार को विपक्षी दलों की ओर से आहूत बंदी को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. उपायुक्त कक्ष में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर डीसी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि व एसपी डॉ माइकल राज एस ने बंद समर्थकों के लिए कड़े निर्देश जारी किये. इसमें किसी भी तरह के हथियार के साथ प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध रहेगा. हरवे-हथियार लेकर प्रदर्शन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. किसी भी तरह के संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त निर्देश जारी किये गये. मौके पर चाईबासा, चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर, डीएसपी तथा एसडीओ उपस्थित थे.
फ्लैग मार्च कर पुलिस ने बनाया माहौल
पुलिस की ओर से चाईबासा शहर में फ्लैग मार्च किया गया. सदर थाने से पोस्ट ऑफिस चौक, कोर्ट रोड, जैन चौक होते हुए वापस सदर थाने तक फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च में डीएसपी प्रकाश सोय, इंस्पेक्टर केके महतो, मुफस्सिल थाना प्रभारी दिग्वियज सिंह, सदर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे. किरीबुरू में भी बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट है.
पुलिस ऐसे रखेगी नजर
फेसबुक, व्हाट्सएप पर पुलिस रखेगी नजर
भ्रामक, भड़‍काऊ खबर फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को ग्रुप के मैसेज पर नजर रखने की हिदायत
ग्रुप में गलत मैसेज भेजने पर एडमिन पर होगी कार्रवाई
फुटबॉल मैदान बना अस्थायी जेल
पोस्ट ऑफिस चौक, तांबो चौक, बड़ी बाजार, सदर बाजार में फोर्स तैनाती रहेगी
पुलिस वैन से होगी गश्ती, कंट्रोल रूम के संपर्क में रहेगी पुलिस टुकड़ियां
सरकारी संपत्ति नुकसान पर नपेंगे बंद समर्थक
किसी भी तरह की सरकारी, गैर सरकारी संपत्ति नुकसान पर रोक
बसों, निजी वाहनों को निशाने बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई
जबरन बंद में शामिल होने का दबाव देने वालों को मिलेगा दंड
असामाजिक तत्व चिह्नित, कैमरे से होगी निगरानी
उपद्रव फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर
जगह-जगह लगे कैमरों से रखी जायेगी निगरानी
प्रदर्शनकारियों के प्रदर्शन व विरोध की होगी वीडियोग्राफी
असामाजिक तत्व चिह्नित : उपायुक्त: उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहा कि असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर लिया गया है. जबरदस्ती बंद में शामिल होने का दबाव बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. लोकतांत्रिक तरीके से बंद करायें. किसी भी तरह की अराजकता क्षम्य नहीं है.
उत्पाती बख्शे नहीं जायेंगे : एसपी
डॉ माइकल राज एस ने कहा कि सरकारी व निजी संपत्ति का नुकसान करने वाले बंद समर्थकों को कड़ी कार्रवाई होगी. भ्रामक सूचना या भड़काऊ बात सोशल साइट पर देने पर कार्रवाई होगी. गलत खबर ट्रेंड करने पर ग्रुप के एडमिन पर कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >