हाथी ने अधेड़ को पटक पटक कर मार डाला

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर प्रखंड में एक बार फिर जंगली हाथियों का तांडव जारी है. बुधवार को करंजिया के एक अधेड़ को जंगली हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला. जानकारी के अनुसार बुधवार रात करंजिया पंचायत के खास करंजिया गांव का किसान रेंसो लागुरी खेतों में लगी सब्जी की रखवाली के लिए खेत में बनी झोपड़ी […]

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर प्रखंड में एक बार फिर जंगली हाथियों का तांडव जारी है. बुधवार को करंजिया के एक अधेड़ को जंगली हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला. जानकारी के अनुसार बुधवार रात करंजिया पंचायत के खास करंजिया गांव का किसान रेंसो लागुरी खेतों में लगी सब्जी की रखवाली के लिए खेत में बनी झोपड़ी में सो रहा था.

इसी क्रम में झुंड से बिछुड़ा एक हाथी आ धमका. हाथी के आने की आहट सुन रेंसो लागुरी भागने का प्रयास कर रहे थे. तभी हाथी के आमने-सामने हो गये. पलक झपकते ही हाथी ने रेंसो को पटक-पटक कर मार डाला. घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार को अहले सुबह वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने घटनास्थल की तहकीकात की. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >