हेमंत ने मुझे आत्मदाह से रोका : बहादुर उरांव

चक्रधरपुर : एसपीटी-सीएनटी विधेयक विधानसभा में पारित होने पर विधानसभा के समक्ष आत्मदाह करने की घोषणा करने वाले पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने उन्हें आत्मदाह करने से रोक दिया. उन्होंने कहा कि पूर्व घोषणा के तहत वे आत्मदाह करने के लिए विधानसभा जा रहे […]

चक्रधरपुर : एसपीटी-सीएनटी विधेयक विधानसभा में पारित होने पर विधानसभा के समक्ष आत्मदाह करने की घोषणा करने वाले पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने उन्हें आत्मदाह करने से रोक दिया. उन्होंने कहा कि पूर्व घोषणा के तहत वे आत्मदाह करने के लिए विधानसभा जा रहे थे.

इस दौरान पार्टी नेता हेमंत सोरेन आये और उन्होंने ऐसा करने से रोक दिया. उन्होंने कहा कि आप अभी आत्मदाह नहीं करें. पूरा विपक्ष मिल कर इसका विरोध कर रही है. 25 नवंबर को झारखंड बंद भी बुलायी गयी है. फिलहाल इसे स्थगित कर दें. श्री उरांव ने कहा कि हमारे नेता के कहने पर आत्मदाह का फैसला वापस लिया गया है, लेकिन सरकार विधेयक को वापस नहीं लेती है, तो एक बार फिर नयी तारीख तय कर आत्मदाह करेंगे. उन्होंने झारखंडवासियों से 25 नवंबर के बंद को सफल बनाने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >