चाईबासा : चाईबासा डीएफओ (प्रभागीय वन पदाधिकारी) के रसोइया फूलचंद महतो की हत्या के बाद से लापता उसके पुत्र कुंदन का शव पुलिस ने बुधवार को बरामद किया. फूलचंद की हत्या के आरोप में हिरासत में लिये गये डीएफओ के चौकीदार लादुरा गोप के भाई धर्मेंद्र उर्फ आनंद गोप ने रविवार की रात बाप-बेटे की हत्या की बात स्वीकार ली है. रसोइया के बेटे का शव डीएफओ आवास परिसर स्थित खंडहरनुमा खाली क्वार्टर में छिपाया गया था. आरोपी धर्मेंद्र के हवाले से पुलिस ने बताया कि रविवार की रात डीएफओ बंगले के स्टाफ क्वार्टर में फूलचंद,
रसोइये के साथ बेटे की भी हुई थी हत्या
चाईबासा : चाईबासा डीएफओ (प्रभागीय वन पदाधिकारी) के रसोइया फूलचंद महतो की हत्या के बाद से लापता उसके पुत्र कुंदन का शव पुलिस ने बुधवार को बरामद किया. फूलचंद की हत्या के आरोप में हिरासत में लिये गये डीएफओ के चौकीदार लादुरा गोप के भाई धर्मेंद्र उर्फ आनंद गोप ने रविवार की रात बाप-बेटे की […]

रसोइये के गुमशुदा बेटे…
उसका बेटा कुंदन और धर्मेंद्र ही था. रात में धर्मेंद्र स्टाफ क्वार्टर के आंगन में पेशाब कर रहा था. इस दौरान कुंदन ने इसका विरोध करते हुए धर्मेंद्र को पीछे से लात मार दी. कुंदन उसके साथ गाली-गलौज भी करने लगा. इससे गुस्से में आकर धर्मेंद्र घर से टांगी ले आया और कुंदन के सिर पर हमला कर दिया. टांगी के वार से मौके पर ही छटपटाते हुए कुंदन ने दम तोड़ दिया. इसी दौरान फूलचंद महतो घर से बाहर निकल गया. उसने बेटे की लाश देखकर विरोध किया तो धर्मेंद्र ने उसके सिर पर भी टांगी से हमला कर दिया. उसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद धर्मेंद्र ने बाप-बेटे का शवों को कंधे पर उठाकर डीएफओ आवास परिसर स्थित खाली खंडहरनुमा कमरे में रख दिया.
टुंगरी स्थित रेल लाइन से फूलचंद की लाश बरामद होने के बाद डीएफओ के रात्रि प्रहरी लादुरारा गोप और उसके छोटे भाई धर्मेद्र उर्फ आनंद गोप को गिरफ्तार किया गया. बुधवार की सुबह धर्मेंद्र गोप की निशानदेही पर फूलचंद के बेटे कुंदन महतो का शव डीएफओ आवास परिसर के खाली क्वार्टर से बरामद किया गया.
प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक
चाईबासा डीएफओ के यहां करता था काम
चौकीदार के भाई धर्मेंद्र ने दोनों की हत्या की बात स्वीकारी
आंगन में पेशाब करने से मना करने पर की थी बाप-बेटे की हत्या
निर्माणाधीन डीसी ऑफिस से आरोपी धर्मेंद्र के कपड़े बरामद करती पुलिस.