रेलकर्मियों को वेतन से होगा नगद 10 हजार रुपये का अग्रिम भुगतान

चक्रधरपुर : रेलवे के वित्त विभाग ने रेलकर्मियों के वेतन से दस हजार रुपया नगद आग्रिम भुगतान करेगा. इसे लेकर वित्त विभाग ने रोकड़ विभाग में कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है. रेलवे रोकड़ विभाग में रेलकर्मियों को दस हजार रुपया नगद राशि भुगतान किया जायेगा. यह जानकारी रेलवे वित्त विभाग ने दी. वित्त विभाग […]

चक्रधरपुर : रेलवे के वित्त विभाग ने रेलकर्मियों के वेतन से दस हजार रुपया नगद आग्रिम भुगतान करेगा. इसे लेकर वित्त विभाग ने रोकड़ विभाग में कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है. रेलवे रोकड़ विभाग में रेलकर्मियों को दस हजार रुपया नगद राशि भुगतान किया जायेगा. यह जानकारी रेलवे वित्त विभाग ने दी. वित्त विभाग के मुताबिक बैंक में भीड़ कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है.

रेलकर्मियों को दस हजार रुपये अग्रिम भुगतान कर वेतन की शेष राशि बैंक खाते में भेज दी जायेगी. इसको लेकर सभी विभागों में कार्यालय अधीक्षकों को राशि मुहैया कराया जा रहा है, ताकि विभागीय स्तर पर कर्मचारियों को नगद भुगतान में आसानी हो. मालूम हो कि रेलकर्मियों को नगद राशि मिलने से बैंक का चक्कर काटना नहीं पड़ेगा. इससे रेलवे के कार्य प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी.

रेल मंडल के वित्त विभाग ने लिया फैसला
संशोधन के विरोध में होगा उग्र आंदोलन
प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर झामुमो व मानकी-मुंडा संघ ने कहा
एक्ट संशोधन के विरोध में झामुमो व कांग्रेस समेत मानकी-मुंडा ने धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. साथ ही सरकार के विरुद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >