गोइलकेरा : मुंडा-मानकी संघ ने सीएनटी व एसपीटी एक्ट के विरोध में महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा. इससे पूर्व संघ की बैठक गोइलकेरा हाट बाजार में हुई, जिसमें संशोधन का पुरजोर विरोध कया गया. इसके उपरांत जुलूस की शक्ल में सदस्य गोइलकेरा प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर लंबोरा मानकी, कुंवर जोंको, लक्ष्मण तांपिया, कृष्णा मानकी, गोमा अंगरिया, दिनेश नायक, विक्रम सिंधु, प्यरेलाल बोयपाई, सुखमती मुंडा, महेंद्र बांकिरा समेत काफी संख्या में मुंडा व मानकी मौजूद थे.
गोइलकेरा : मुंडा व मानकियों ने किया विरोध
गोइलकेरा : मुंडा-मानकी संघ ने सीएनटी व एसपीटी एक्ट के विरोध में महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा. इससे पूर्व संघ की बैठक गोइलकेरा हाट बाजार में हुई, जिसमें संशोधन का पुरजोर विरोध कया गया. इसके उपरांत जुलूस की शक्ल में सदस्य गोइलकेरा प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर लंबोरा मानकी, […]

बंदगांव : झामुमो ने सीएम का पुतला दहन किया
झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से बंदगांव बाजार में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन को लेकर विधानसभा में बिल पास करने का विरोध किया गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष चरण मुंडरी ने कहा कि इसके विरोध में झामुमो निर्णायक लड़ाई लड़ेगी. इस अवसर पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह मुंडरी, सावनियां पंचायत अध्यक्ष सावन पुरती, नंद लाल मुंडरी, अमृत बोदरा, विष्णु मुंडा, ललित मुंडरी, सुरेंद्र मुंडरी, दौड़े मुंडू, अशोक पुरती, जलियास बोदरा, गंगू मुंडू आदि उपस्थित थे.