75 फीसदी तक जल चुकी थी मृतक नुनी गांझु

पत्नी काे बचाने में पति मधुसूदन भी झुलसा खेतों में घुस रहा डैम का पानी संवेदक पर दर्ज होगा मामला सोनुवा : सोनुवा स्थित पनसुवां डैम के दोनों मेन गेट मरम्मत के बाद भी सही तरीके से कार्य नहीं कर रहे हैं. इसे लेकर जलपथ प्रमंडल विभाग मरम्मत कार्य करने वाले संवेदक पर मामला दर्ज […]

पत्नी काे बचाने में पति मधुसूदन भी झुलसा

खेतों में घुस रहा डैम का पानी संवेदक पर दर्ज होगा मामला
सोनुवा : सोनुवा स्थित पनसुवां डैम के दोनों मेन गेट मरम्मत के बाद भी सही तरीके से कार्य नहीं कर रहे हैं. इसे लेकर जलपथ प्रमंडल विभाग मरम्मत कार्य करने वाले संवेदक पर मामला दर्ज करायेगा.
इसकी जानकारी देते हुए जलपथ प्रमंडल भाग-एक, चक्रधरपुर के कार्यपालक अभियंता एस मंडल ने बताया कि पनसुवां डैम के दोनों मेन गेटों की मरम्मत का ठेका रांची के यांत्रिक विभाग द्वारा संवेदक अरुपानंद कंस्ट्रक्शन को दिया गया था, जिसकी प्राक्कलित राशि 72 लाख व तय समय सीमा आठ अगस्त 2014 थी, लेकिन अरुपानंद कंस्ट्रक्शन द्वारा सही तरीके से व तय समय पर कार्य नहीं किया गया है. वहीं कंपनी द्वारा 72 लाख रुपये की भी निकासी कर ली गयी.
इधर, डैम के दोनों गोट से पानी लीकेज जारी है, जिससे किसान परेशान हैं. डैम का पानी लीकेज होकर खेतों में व सड़क पर बह रहा है. कार्यपालक अभियंता एस मंडल बताया गया है गेट मरम्मत कार्य में संवेदक द्वारा लापरवाही बरती गयी है. इसे लेकर विभाग के सहायक अभियंता राम कुमार बेदिया को अंतिम विपत्र बनाने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद संवेदक अरुपानंद कंस्ट्रक्शन पर मामला दर्ज किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >