देवझर : पत्थर से सिर कूचकर ग्रामीण की हत्या

सड़क के किनारे बरामद किया गया शव मृतक को अंतिम बार रात में गाव में एक भोज में देखा गया घटनास्थल से पत्थर व खून लगी लकड़ी बरामद बड़बिल : देवझर पंचायत के ठेसाबुरु स्थित जिंदल की विस्थापित कॉलोनी के पास सड़क किनारे सोमवार की रात अपराधियों ने लेबेया मुंडा (48) की पत्थर से कूच […]

सड़क के किनारे बरामद किया गया शव

मृतक को अंतिम बार रात में गाव में एक भोज में देखा गया
घटनास्थल से पत्थर व खून लगी लकड़ी बरामद
बड़बिल : देवझर पंचायत के ठेसाबुरु स्थित जिंदल की विस्थापित कॉलोनी के पास सड़क किनारे सोमवार की रात अपराधियों ने लेबेया मुंडा (48) की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. मंगलवार की सुबह लेबेया का शव बरामद किया गया. पत्थर से उसके सिर को कूच दिया गया था. वहीं आसपास झाड़ियों में खून के छीटें मिले हैं. शव के पास काफी मात्रा में खून लगी एर लकड़ी मिली है. जोड़ा पुलिस के मुताबिक हत्यारे ने हत्या के बाद अपने लहूलुहान हाथों लकड़ी पर पोंछा होगा.
जानकारी के अनुसार लेबेया मुंडा सोमवार की शाम छह बजे अपनी दूसरी पत्नी को साग पकाने को कहा. उसने कहा कि रेलवे साइडिंग में काम पर जाना है. उसके बाद लेबेया घर से निकल गया. रात में गांव में एक घर बच्चे छट्टी का भोज था. वहां आखिरी बार लेबेया को नाचते हुए देखा गया. रात करीब आठ बजे उसकी पहली पत्नी की बेटी को किसी ने बताया कि सड़क किनारे शायद तुम्हारे पिता का शव पड़ा है. इसपर किसी ने कहा कि कुछ समय पहले लेबेया छट्टीयारी में नाच रहा था. मंगलवार की सुबह लोगों ने शव के कपड़े और हाथ, पैर देख लेबेया की पहचान की. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गयी है.
आसपास झाड़ियों में मिले खून के धब्बे.
हत्यारा गांव का : लुदुरी मुंडा
लेबेया की दूसरी पत्नी ने कहा कि हत्यारा गांव का ही है. कुछ दिन पहले गांव के एक व्यक्ति से लुदुरी की लड़ाई हो गयी थी. गांव के लोगों को शक है कि उसने लेबेया की हत्या की हो.
लेबेया की दो पत्नी से 10 बच्चे
मृत लेबेया की दो पत्नी है. पहली पत्नी सोमवारी मुंडा से पांच बेटी व एक बेटा है. वहां दूसरी पत्नी लुदुरी मुंडा से चार बेटा है. गांव के लोगों के अनुसार लेबेया बहुत शांतिप्रिय था. उसे किसी से झगड़ते नहीं देखा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >