धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

बंदगांव : बंदगांव थाना के सावनियां पंचायत स्थित लोगोरा गांव के सिंगा मुंडरी ने शराब के नशे में गांव के ही वृद्ध नाउरी मुंडरी(70) की फरसा मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार रविवार शाम पांच बजे नशे में सिंगा मुंडरी नाउरी मुंडारी से झगड़ा करने लगा. इसी दौरान सिंगा मुंडरी ने फरसा से नाउरी […]

बंदगांव : बंदगांव थाना के सावनियां पंचायत स्थित लोगोरा गांव के सिंगा मुंडरी ने शराब के नशे में गांव के ही वृद्ध नाउरी मुंडरी(70) की फरसा मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार रविवार शाम पांच बजे नशे में सिंगा मुंडरी नाउरी मुंडारी से झगड़ा करने लगा. इसी दौरान सिंगा मुंडरी ने फरसा से नाउरी मुंडरी के सिर पर प्रहार कर दिया.

जिससे घटना स्थल पर ही नाउरी मुंडरी की मौत हो गयी. बंदगांव थाना से काफी दूर होने के कारण मृतक की पुत्री पीनी मुंडरी ने सोमवार को दो बजे बंदगांव थाना में हत्या की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंच कर आरोपी सिंगा मुंडरी को गिरफ्तार किया व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >