चक्रधरपुर : रेल मंडल के कार्मिक कार्यालय में वरीय लिपिक अजय कुमार और विद्युत (सामान्य) विभाग के कनीय अभियंता (जेइ) अवधेश कुमार सिंह के बीच सोमवार की शाम करीब पांच बजे मारपीट हो गयी. इसमें बीच-बचाव करने गये मुख्य कार्यालय अधीक्षक सनातन विंदानी की भी पिटाई कर दी गयी. इससे वे जख्मी हो गये. विंदानी को रेलवे अस्पताल में भरती कराया गया. सूचना पर आरपीएफ की टीम कार्मिक कार्यालय पहुंची और जेइ अवधेश कुमार सिंह व उनके भाई अमित कुमार को हिरासत में ले लिया. चक्रधरपुर के आरपीएफ ओसी एमके साहु व टीम कार्मिक कार्यालय में आरोपी किरानी व अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. समाचार िलखे जाने तक किसी भी पक्ष से रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी थी.
रेल मंडल के कार्मिक कार्यालय में मारपीट
चक्रधरपुर : रेल मंडल के कार्मिक कार्यालय में वरीय लिपिक अजय कुमार और विद्युत (सामान्य) विभाग के कनीय अभियंता (जेइ) अवधेश कुमार सिंह के बीच सोमवार की शाम करीब पांच बजे मारपीट हो गयी. इसमें बीच-बचाव करने गये मुख्य कार्यालय अधीक्षक सनातन विंदानी की भी पिटाई कर दी गयी. इससे वे जख्मी हो गये. विंदानी […]

वरीय लिपिक ने अभद्र व्यवहार किया : जेइ. जेइ अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि बांसपानी के हेल्पर नवल किशोर यादव के पे-फिक्सेशन को लेकर वे कार्मिक विभाग गये थे. वरीय लिपिक अजय कुमार से पे-फिक्सेशन के संबंध में जानकारी लेना चाह रहे थे. इतने में अजय कुमार भड़क गये और अपशब्द कहकर धक्का दे दिया. इसके बाद वे हाथापाई पर उतर गये. कार्मिक विभाग के दर्जनों लोग एक साथ मारपीट करने लगे. बीच-बचाव करने आये मेरे भाई अमित कुमार से भी मारपीट की गयी. उन्होंने कहा कि पे-फिक्सेशन को लेकर हेल्पर नवल किशोर काफी परेशान हैं. उनकी पत्नी कैंसर की मरीज हैं और उनकी बेटी की शादी होने वाली है.
सुबह जानकारी ली, शाम को मारपीट की : लिपिक. कार्मिक कार्यालय के वरीय लिपिक अजय कुमार ने कहा कि सुबह 11 बजे जेइ अवधेश
रेल मंडल के कार्मिक…
कुमार सिंह ने कैरेज व वैगन विभाग के कर्मचारियों के पे-फिक्सेशन को लेकर आये थे. इस दौरान उन्होंने मारपीट करने की धमकी दी और अपशब्दों का इस्तेमाल कर चले गये. शाम को वापस कार्यालय आकर मारपीट शुरू कर दी. साथ ही उन्होंने बीच-बचाव करने आये मुख्य कार्यालय अधीक्षक सनातन विंदानी को मारपीट कर जख्मी कर दिया.
चक्रधरपुर
वरीय लिपिक व विद्युत जेइ तथा उनके पक्षकारों के बीच हुई मारपीट
जेइ तथा उनके भाई हिरासत में, दूसरे पक्ष से भी हो रही पूछताछ