बोलेरो ने बाइक सवार को रौंदा

बड़बिल . बाइक सवार बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए पेट्रोल भरवाने आया था घटनास्थल पर पड़ी बाइक व दूर मृत पड़ा प्रभुनाथ . पुलिस ने बोलेरो जब्त की, चालक फरार बड़बिल : बड़बिल-जोड़ा मुख्य मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराकर सड़क पर चढ़ने के दौरान तेज गति से आ रही अनियंत्रित बोलेरो […]

बड़बिल . बाइक सवार बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए पेट्रोल भरवाने आया था

घटनास्थल पर पड़ी बाइक व दूर मृत पड़ा प्रभुनाथ .
पुलिस ने बोलेरो जब्त की, चालक फरार
बड़बिल : बड़बिल-जोड़ा मुख्य मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराकर सड़क पर चढ़ने के दौरान तेज गति से आ रही अनियंत्रित बोलेरो (ओडी 09ए 6847) के धक्का से बाइक सवार प्रभुनाथ प्रसाद (35) की मौत हो गयी. घटना सोमवार की सुबह सात बजे की है. जानकारी के अनुसार बड़बिल नपा के वार्ड नंबर छह निवासी प्रभुनाथ पेट्रोल पंप पर बाइक (ओआर 09जी 2320) में पेट्रोल भरवाने गया था. पेट्रोल लेकर सड़क के चढ़ने के दौरान बोलेरो ने जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रभुनाथ करीब बीस फीट ऊपर जाकर सड़क के बीचों बीच गिरा. मौके पर प्रभुनाथ की मौत हो गयी. बोलेरो ओएमसी में किराए पर चलती है. पुलिस ने बोलेरो जब्त कर लिया है. वहीं ड्राइवर फरार है. प्रभुनाथ को अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना था.
दो लोगों पर गाड़ी का शीशा तोड़ने का केस दर्ज: चाईबासा. बड़ी बाजार के बरकांदज टोली निवासी अंकेश प्रसाद ने सदर थाना में दो युवकों पर गाड़ी का शीशा तोड़ने का मामला दर्ज कराया है. बताया है कि 17 नंवबर की रात 8.30 बजे पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के आवास के गेट के सामने सामू होटल के मालिक के दो बेटे आये और गाली-गलौज की. गाड़ी अभियंता के गेट के सामने खड़ी थी. सामू के दोनों बेटे ने गाड़ी का शीशा पत्थर से तोड़ दिया.
सुलह के बाद मोबाइल चोरी का आरोपी बरी: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राम जियावन की अदालत ने सोमवार को सुलहानामा के आधार पर मोबाइल चोरी के आरोपी मो़ नवाब को बरी कर दिया. 15 मई 2015 को बड़ीबाजार के कुम्हारटोली निवासी मो़ सलीम ने धोबी तालाब निवासी मो़ नवाब के खिलाफ मोबाइल चोरी का मामला सदर थाना में दर्ज कराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >