गुमला के युवक की नदी में डूबने से मौत

मनोहरपुर. साथियों संग नहाने के दौरान घटी घटना साथी सरफराज व रमजान के साथ दर्द निवारक तेल बेचता था चिंटू करीब एक वर्ष से मनोहरपुर में किराये के मकान में रहकर अपने साथियों के साथ व्यवसाय करता था चिंटू मनोहरपुर : मनोहरपुर के कोयल नदी में एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ दोपहर […]

मनोहरपुर. साथियों संग नहाने के दौरान घटी घटना

साथी सरफराज व रमजान के साथ दर्द निवारक तेल बेचता था चिंटू
करीब एक वर्ष से मनोहरपुर में किराये के मकान में रहकर अपने साथियों के साथ व्यवसाय करता था चिंटू
मनोहरपुर : मनोहरपुर के कोयल नदी में एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ दोपहर तीन बजे देखा गया. शव की शिनाख्त फेरी कर दर्द निवारक तेल बेचनेवाले गुमला निवासी मोहम्मद असीम के पुत्र मो चिंटू(18) के रूप में की गयी है. शव की शिनाख्त करने वाले युवक मो सरफराज व मो रमजान ने बताया कि मृतक चिंटू के साथ वे लोग दर्द निवारक तेल फेरी कर बेचते हैैं. पिछले एक वर्ष से वे मनोहरपुर में किराये के मकान में एक साथ रहते थे.
सोमवार को कोयल नदी के घाट पर तीनों दोपहर करीब 1 बजे स्नान करने आये थे. सरफराज व रमजान नदी के घाट पर कपड़े धोने में व्यस्त था, इस क्रम में चिंटू साबुन आदि लेकर नदी के दूसरे छोर उंधन की ओर स्नान करने चला गया. कपड़े धोने व स्नान करने के बाद रमजान व सरफराज ने चिंटू को नहीं देखा. काफी देर तक दोनों चिंटू का इंतजार करते रहे. चिंटू के वापस नहीं लौटने पर सरफराज व रमजान अपने घर वापस लौट आये. दोपहर करीब 3:30 बजे उन्हें कोयल नदी में शव तैरने की सूचना मिली. उन्होंने देखा तो शव की पहचान चिंटू के रूप में की. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. मौत के कारणों की पड़ताल में पुलिस जुट हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >