मनोहरपुर: निर्माणाधीन पुल के समीप पीएलएफआई ने की पोस्टरबाजी, दी धमकी
मनोहरपुर : जराइकेला पंचायत के जराइकेला गांव में पीएलएफआइ संगठन ने धमकी भरा पोस्टर चिपकाया है. पोस्टर में जराइकेला बस्ती के समीप ओड़िशा रोड डिविजन डिपार्टमेंट द्वारा एक करोड़ 75 लाख रुपये के प्राक्कलन से निर्माणाधीन लागत पुल के पास एक पेड़ पर चिपकाया गया है. पोस्टर के माध्यम से ठेकेदार से लेवी की मांग की गयी है. साथ ही कहा गया है अगर किसी प्रकार से पुलिस प्रशासन से सहयोग लिया गया तो ठेकेदार को जान से मार दिया जायेगा. यह धमकी भरा पोस्टर नक्सली एरिया कमांडर आकाश सिंह के फरमान जारी किया गया है. पोस्टर में आसपास के सभी सरकारी योजना से जुड़ी ठेकेदारों को लेबी देने की चेतावनी दी गयी है.
पोस्टर में सभी सरकारी व गैर सरकारी काम कराने वाले ठेकेदारों को काम बंद करने की चेतावनी देते हुये संगठन को सहयोग राशि दिये बिना काम शुरू नहीं करने की चेतावनी भी दी है. पोस्टरबाजी की सूचना पर बिसरा पुलिस व सीआरपीएफ ने मौके पर पहुंच कर पोस्टर बरामद कर आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग आॅपरेशन शुरू कर दिया है.
