झारखंड चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने की बैठक
चाईबासा : चाईबासा सदर अस्पताल परिसर में रविवार को झारखंड चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बलराम सेन ने की. इसमें सिविल सर्जन की ओर से दो एएनएम को निलंबन व बर्खास्तगी की निंदा की गयी. निर्णय लिया गया कि 30 नवंबर तक निलंबन व बर्खास्तगी का आदेश रद्द नहीं हुआ, तो सभी एएनएम धरना-प्रदर्शन और अनिश्तिकालीन हड़ताल करेंगे. संघ के मुख्य संरक्षक काशीनाथ साह ने कहा कि जांच टीम ने उपायुक्त और सिविल सर्जन को गलत रिपोर्ट सौंपी.
इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. बैठक को जिला मंत्री अजय कुमार, उपाध्यक्ष सुशील दास, त्रिभुवन कुमार, हरदेव सिंह सिंह यादव, नरोत्तम प्रधान, मंजूर अहमद, सुनीता बारी, इंदु कुमारी, कुममुम कुमारी, कुंती लागुरी, सरिता गोप आदि एएनएम ने भी संबोधित किया. बैठक में काफी संख्या में एएनएम उपस्थित थीं.
