हाटगम्हरिया: बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, दो घायल

हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया-जगन्नाथपुर के बीच बिनसाई ग्रिड के पास रविवार को बाइक ने एक राहगीर को ठोकर मार दी. जिससे राहगीर समेत बाइक चालक घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बाइक चालक मनोज पिंगुवा ने केंदपोसी निवासी मानकी चातोम्बा को ठोकर मार दी. इस दुर्घटना में मानकी के हाथ, पैर व सिर पर चोट आयी […]

हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया-जगन्नाथपुर के बीच बिनसाई ग्रिड के पास रविवार को बाइक ने एक राहगीर को ठोकर मार दी. जिससे राहगीर समेत बाइक चालक घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बाइक चालक मनोज पिंगुवा ने केंदपोसी निवासी मानकी चातोम्बा को ठोकर मार दी. इस दुर्घटना में मानकी के हाथ, पैर व सिर पर चोट आयी है. जबकि मनोज पिंगुवा के सिर में हल्की चोट लगी है. मानकी चातोम्बा टमाटर बेचने के लिए साप्ताहिक गुदड़ी बाजार जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >