नोवामुंडी : एमडीएम का चावल लदा ट्रक दुर्घटना में घायल कुली कुंदन रजक (17) की स्थिति गंभीर है. नोवामुंडी से गंभीर हालात में उसे जमशेदपुर रेफर किया गया, लेकिन आर्थिक परेशानी के कारण उसे गुरु नानक नर्सिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया. युवक के सिर की हड्डी क्रैक हो गयी है. गरीबी के कारण इलाज में दिक्कत आ रही है. वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. ट्रक मालिक ने आर्थिक सहयोग करने में असमर्थता जतायी है. ऐसे में घायल युवक के पिता बजरंगी रजक बेटे की जान बचाने के लिए गुहार लगा रहे हैं. युवक के सिर का ऑपरेशन करना है.
दुर्घटना में घायल युवक गंभीर इलाज में गरीबी बाधक
नोवामुंडी : एमडीएम का चावल लदा ट्रक दुर्घटना में घायल कुली कुंदन रजक (17) की स्थिति गंभीर है. नोवामुंडी से गंभीर हालात में उसे जमशेदपुर रेफर किया गया, लेकिन आर्थिक परेशानी के कारण उसे गुरु नानक नर्सिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया. युवक के सिर की हड्डी क्रैक हो गयी है. गरीबी के कारण इलाज […]
