शहादत दिवस पर याद किये गये वीर जग्गू दीवान, दी श्रद्धांजलि

चक्रधरपुर : सिपाही विद्रोह के नायक सह पोड़ाहाट के राजा अर्जुन सिंह के दीवान वीर शहीद जग्गू दीवान का शहादत दिवस शनिवार को मनाया गया. इस दौरान पुरानीबस्ती के राज महल समीप स्थित वीर शहीद जग्गू दीवान की प्रतिमा पर सामाजिक कार्यकर्ताअों व राजनीति दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी. इसके पूर्व सुमिता होता […]

चक्रधरपुर : सिपाही विद्रोह के नायक सह पोड़ाहाट के राजा अर्जुन सिंह के दीवान वीर शहीद जग्गू दीवान का शहादत दिवस शनिवार को मनाया गया. इस दौरान पुरानीबस्ती के राज महल समीप स्थित वीर शहीद जग्गू दीवान की प्रतिमा पर सामाजिक कार्यकर्ताअों व राजनीति दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी.

इसके पूर्व सुमिता होता फाउंडेशन द्वारा जग्गू दीवान प्रतिमा की साफ-सफाई की गयी. अध्यक्ष सदानंद होता, संयोजक राम गोपाल जेना, पार्षद दिनेश जेना, जेएलएन कॉलेज के प्राचार्या प्रो नागेश्वर प्रधान, प्रो विकास मिश्रा, कुमार विवेक, झारखंड पिछड़ी मोर्चा के संयोजक जयजगन्नाथ प्रधान, वीरेंद्र सिंह, रवि मंडल, धनेश्वर मंडल, चंद्रशेखर नायक, वसंत मोदक आदि युवकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इसके अलावा केरा गांव में स्थित वीर शहीद जग्गू दीवान की प्रतिमा पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया.

खरसावां विधायक दशरथ गागराई पहुंचे : वीर शहीद जग्गू दीवान के शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में खरसावां के विधायक दशरथ गागराई भी शामिल हुए. मौके पर विधायक श्री गागराई ने कहा कि सिपाही विद्रोह के नायक शहीद जग्गू दीवान को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह अब तक नहीं मिल पाया है. उन्होंने कहा कि वीर शहीद जग्गू दीवान के वंशजों की राज्य सरकार सुधि नहीं ले रही है. इस ओर सरकार का ध्यान दिलाया जायेगा. विधायक के अलावा उत्तम साहु ने भी श्रद्धांजलि दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >