शिक्षकों की प्रोफाइल की हुई जांच

केयू: प्रतिकुलपति की अध्यक्षता में सोविनियर कमेटी की बैठक चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में प्रतिकुलपति डॉ रंजीत सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को सोविनियर कमेटी की बैठक की गयी. बैठक में द्वितीय दीक्षांत समारोह में तैयार होने वाली सोविनियर पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान विभागाध्यक्ष की ओर दी जाने वाली प्रोफाइल पर विचार-विमर्श किया […]

केयू: प्रतिकुलपति की अध्यक्षता में सोविनियर कमेटी की बैठक

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में प्रतिकुलपति डॉ रंजीत सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को सोविनियर कमेटी की बैठक की गयी. बैठक में द्वितीय दीक्षांत समारोह में तैयार होने वाली सोविनियर पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान विभागाध्यक्ष की ओर दी जाने वाली प्रोफाइल पर विचार-विमर्श किया गया. दीक्षांत समारोह में सोविनियर का प्रकाशन होगा. जिसमें सभी विषय के विभागाध्यक्ष तथा शिक्षकों की प्रोफाइल होगी. सोविनियर में विभाग की स्थिति की भी जानकारी होगी.
स्थायी शिक्षक, गेस्ट शिक्षक आदि का भी जिक्र होगा. सोविनियर कमेटी की पहली बैठक में कहा कमेटी के सदस्यों को अपनी-अपनी जिम्मेवारी बांटी गयी. इस दौरान विभागाध्यक्ष की ओर से दी गयी प्रोफाइल की जांच की गयी. साथ ही विभागाध्यक्ष को निर्देश दिया गया जिन्होंने अभी तक प्रोफाइल जमा नहीं किया है, वे अविलंब जमा करें. निर्णय लिया गया कि कमेटी के देखरेख में सोविनियर का प्रकाशन होगा. मौके पर कमेटी सदस्य डॉ आरएस दयाल, प्रॉक्टर डॉ एके झा अादि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >