बॉडी बिल्डरों की तैयारी जोरों पर, जिम में बहा रहे पसीना

चक्रधरपुर : ओपन झारखंड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 20 से बेहतर सौष्ठव प्रदर्शन के लिए जिम ने बताये जा रहे कई गुर चक्रधरपुर : 20 नवंबर को चक्रधरपुर में आयोजित ओपन झारखंड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप को लेकर सेरसा हेल्थ क्लब के बॉडी बिल्डरों में उत्साह चरम पर है. चैंपियनशिप में बेहतर सौष्ठव प्रदर्शन के लिए बॉडी […]

चक्रधरपुर : ओपन झारखंड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 20 से

बेहतर सौष्ठव प्रदर्शन के लिए जिम ने बताये जा रहे कई गुर
चक्रधरपुर : 20 नवंबर को चक्रधरपुर में आयोजित ओपन झारखंड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप को लेकर सेरसा हेल्थ क्लब के बॉडी बिल्डरों में उत्साह चरम पर है. चैंपियनशिप में बेहतर सौष्ठव प्रदर्शन के लिए बॉडी बिल्डर जिम में दिन-रात पसीना बहा रहे हैं. यहां बुनियादी एक्सरसाइज के साथ-साथ तकनीकी बारीकियों के गुर सीख रहे हैं. युवाओं ने कहा कि सबसे अलग व आकर्षक दिखना चाहते है. जिम में आने के बाद शरीर में काफी बेहतर बदलाव आया है. एकाग्रता, गंभीरता, स्थिरता, संतुलन, सुरक्षा व जागरुकता आयी है.
बढ़ रहा बॉडी बिल्डिंग का क्रेज
चक्रधरपुर में बॉडी बिल्डिंग का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. युवा हो या वरिष्ठ नागरिक सभी जिम में आकर घंटों पसीना बहा रहे हैं. जिम आने के साथ ही डाइट और दिनचर्या में भी बदलाव ला रहे हैं. उक्त बातें सेरसा हेल्थ क्लब के प्रशिक्षक रमाशीष रजक ने कही. श्री रजक ने कहा कि आज हर कोई बेहतर लूक चाहता है, लेकिन जिम जाने वालों को कुछ सावधानियां भी बरतनी पड़ती है. जिम में मेहनत कर पसीना बहाने के दौरान हृदय की गति तेज होती है, साथ ही पूरे शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. ऐसे में जिम से बाहर जाने के बाद शरीर को कुछ देर आराम दें. शरीर में पानी को संतुलित रखने के लिए खूब पानी पीयें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >