मनोहरपुर में होगा कुपोषित बच्चों का इलाज, बनेगा 10 बेड का केंद्र

मनोहरपुर सीएचसी के दाहिने ओर रैंप बिल्डिंग में बनेगा केंद्र कुपोषित बच्चों के खेलने-कूदने के लिए विशेष प्रकार के किंडर गार्डन बनेंगे मनोहरपुर : जिले में चाईबासा सदर, चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर व मझगांव के बाद पांचवां कुपोषण केंद्र मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बनेगा. इसके लिए गुरुवार को जिला योजना पदाधिकारी जॉन जोसेफ बेंजामीन […]

मनोहरपुर सीएचसी के दाहिने ओर रैंप बिल्डिंग में बनेगा केंद्र

कुपोषित बच्चों के खेलने-कूदने के लिए विशेष प्रकार के किंडर गार्डन बनेंगे
मनोहरपुर : जिले में चाईबासा सदर, चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर व मझगांव के बाद पांचवां कुपोषण केंद्र मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बनेगा. इसके लिए गुरुवार को जिला योजना पदाधिकारी जॉन जोसेफ बेंजामीन तिर्की, प्रभारी जिला शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जगन्नाथ हेंब्रम, डॉ निर्मल कुमार दास ने मनोहरपुर सीएचसी का निरीक्षण किया. इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नरेंद्र सुंब्रई से सीएचसी परिसर के भवन की स्थिति की जानकारी ली गयी. नये सीएचसी भवन के दाहिने ओर रैंप बिल्डिंग में कुपोषण केंद्र खोलने पर सहमति बनी. डीपीओ श्री तिर्की ने बताया कि वर्ष 2017 के मार्च तक निर्माण पूरा कर लिया जायेगा.
अप्रैल से मनोहरपुर का कुपोषण केंद्र शुरू हो जायेगा. जिले के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ हेंब्रम बताया कि कुपोषण केंद्र में शुरुआत में 10 बेड की व्यवस्था होगी. इसके साथ ही यहां भरती होने वाले बच्चों की माताओं के रहने, कीचन, टॉयलेट आदि की व्यवस्था भी बिल्डिंग में रहेगी. कुपोषित बच्चों के खेलने-कूदने के लिए विशेष प्रकार के किंडर गार्डन का निर्माण किया जायेगा. यहां के स्वास्थ्य कर्मियों को कुपोषण बीमारी के इलाज के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा. डीपीओ व अधिकारियों की टीम ने मनोहरपुर सीएचसी का निरीक्षण करते हुए प्रभारी चिकित्सक श्री सुंब्रई को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इस दौरान ओपीडी, स्टॉक, एटेंडेंस आदि की जांच की.
मौके पर डॉ भास्कर महतो, डॉ कमलेश प्रसाद, लेखा प्रभारी यशवंत कुमार, निगरानी निरीक्षक हरविंद्र कुमार, तूफान कुमार, एएनएम शिरोमणी देवी समेत अन्य उपस्थित थे.
मकरंडा के स्वास्थ्य केंद्र जल्द होंगे शुरू
डीपीओ के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने सारंडा अंतर्गत मकरंडा पंचायत के कुसुमडीह व नवाडीह में नवनिर्मित स्वास्थ्य उप केंद्रों को जल्द शुरू करने के संकेत दिये. अधिकारियों ने दोनों स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए वहां की मौजूदा व्यवस्था की सूची तैयार की. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए आवश्यक अत्याधुनिक चिकित्सीय यंत्र को अविलंब केंद्र में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >