सेल अधिकारी से डेढ़ लाख की ठगी

किरीबुरू खदान के सहायक प्रबंधक ने थाने में नामजद शिकायत की, पुलिस जांच में जुटी किरीबुरु : सेल की किरीबुरू खदान के सहायक प्रबंधक अशोक कुमार नाग ने किरीबुरू थाने में दो लोगों के खिलाफ स्थानांतरण के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगी का मामला दर्ज कराया है. इसमें मनोहरपुर खदान में कार्यरत राउरकेला के […]

किरीबुरू खदान के सहायक प्रबंधक ने थाने में नामजद शिकायत की, पुलिस जांच में जुटी

किरीबुरु : सेल की किरीबुरू खदान के सहायक प्रबंधक अशोक कुमार नाग ने किरीबुरू थाने में दो लोगों के खिलाफ स्थानांतरण के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगी का मामला दर्ज कराया है. इसमें मनोहरपुर खदान में कार्यरत राउरकेला के कलुंगा निवासी मो जाहिद खान व आरएमडी सेल के भुवनेश्वर स्थित कार्यालय में कार्यरत पूर्व लाइजनिंग अधिकारी मनोज सेठी शामिल हैं. प्राथमिकी में अशोक नाग ने बताया है कि मो जाहिद दो साल पहले उससे मिला था. उसने उनका स्थानांतरण अन्यत्र कराने का झांसा दिया.
इसी क्रम में जाहिद ने उन्हें मनोज सेठी से मिलवाया. दोनों ने स्थानांतरण के एवज में साढ़े चार लाख रुपये मांगे. उन्होंने आठ जुलाई 2014 को एसबीआई के चेक संख्या- 787342 से मनोज सेठी को दो लाख रुपये दिये. बाद में जाहिद ने फिर डेढ़ लाख मांगा था. उन्होंने एक अक्तूबर 2014 को चेक संख्या- 787433 से डेढ़ लाख रुपये जाहिद के जरिये मनोज सेठी को दिया.
इसे मनोज सेठी ने तीन अक्तूबर को कैश कराया. इसके बावजूद उनका स्थानांतरण नहीं हुआ. इसके बाद वे अपना पैसा वापस मांगने लगे. इसपर मनोज व जाहिद टाल मटोल करने लगे. बाद में काम नहीं होने की बात कह मनोज सेठी ने चेक संख्या- 843774 से दो लाख रुपये वापस किया. बाकी के डेढ़ लाख रुपये नहीं दिये. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
ट्रांसफर के नाम पर दो लोगों ने दिया झांसा
दो िकश्त में दी थी रकम
एक बार में दो लाख लौटाये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >