बड़ाजामदा-गुवा मार्ग पर बोकना जयगुरु मंदिर के समीप हुई घटना
घायलों को राउरकेला स्थित अस्पताल में भरती कराया गया
गुवा : बड़ाजामदा-गुवा मार्ग पर बोकना जयगुरु मंदिर के समीप मंगलवार की रात सफेद रंग की कैंपर गाड़ी (ओआर -09क्यू/8341) अनियंत्रित होकर पुल से 10 फीट नीचे गिर गयी. घटना में चार लोग घायल हो गये. इनमें एक की हालत गंभीर है. कैंपर बड़ाजामदा से गुवा आ रही थी. घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे. उनकी मदद से गाड़ी में सवार चार लोगों को बाहर निकाला गया. दुर्घटना में चालक को हल्की चोट लगी है. वहीं तीन घायलों को राउरकेला स्थित जनरल अस्पताल भेजा गया. बुधवार की सुबह बड़ाजामदा पुलिस गाड़ी पुल के नीचे से निकालकर थाना ले आयी. गाड़ी मालिक का नाम उपेंद्र प्रसाद है. वह गुवा निवासी है.
