मनोहरपुर : छोटानागरा में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के छोटानागरा थाना अंतर्गत जोजोगुट्टू गांव में एक चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक जोजोगुट्ट गांव निवासी चार वर्षीय बच्ची के साथ गांव के युवक भीमा हुरद(20) ने दुष्कर्म किया. सोमवार की शाम पीड़ित बच्ची घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ […]

मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के छोटानागरा थाना अंतर्गत जोजोगुट्टू गांव में एक चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक जोजोगुट्ट गांव निवासी चार वर्षीय बच्ची के साथ गांव के युवक भीमा हुरद(20) ने दुष्कर्म किया. सोमवार की शाम पीड़ित बच्ची घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. वहां से भीमा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी.

घरवालों ने छोटानागरा थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच चाईबासा में करायी. वहीं, आरोपी भीमा हुरद फरार बताया जा रहा है.

मालूम रहे कि दो दिन पहले चिरिया के एक गांव में साढ़े तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था,जिसमें आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है. एक पखवार में दुष्कर्म की यह तीसरी घटना है. इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >