भाई की हत्या कर परिवार सहित फरार

चाईबासा : जमीन विवाद को लेकर अमरजीत तुबिड़ (40)को उसके छोटे भाई राजेन तुबिड़ उर्फ भोंज तुबिड़ व उसके ससुरालवालों ने मिलकर लाठी-डंडा से मारकर तथा पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. घटना रविवार शाम की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों में जमीन का विवाद चल रहा था. रविवार शाम लगभग चार […]

चाईबासा : जमीन विवाद को लेकर अमरजीत तुबिड़ (40)को उसके छोटे भाई राजेन तुबिड़ उर्फ भोंज तुबिड़ व उसके ससुरालवालों ने मिलकर लाठी-डंडा से मारकर तथा पत्थर से कूच कर हत्या कर दी.

घटना रविवार शाम की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों में जमीन का विवाद चल रहा था. रविवार शाम लगभग चार बजे राजेन तुबिड़ के ससुराल (झींकपानी के नवागांव) के 10-12 लोग(महिला-पुरुष) एक कमांडर जीप में सवार होकर पहुंचे. वे लोग घर में घुसकर अमरजीत तुबिड़ को खींच कर बाहर निकाला और बेरहमी से लाठी-डंडा से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसके सिर को पत्थर से कूच दिया और सभी वहां से फरार हो गये. लोगों ने बताया कि इस घटना के बाद मृतक के छोटा भाई राजेन तुबिड़ और उसकी पत्नी बाल-बच्चों के साथ घर छोड़कर फरार हो गये हैं.

पंचायत समिति सदस्य पिलो तुबिड़ ने बताया कि रात में उसने घटना की जानकारी ग्रामीण मुंडा को दी. रात होने के कारण दूसरे दिन यानी सोमवार की सुबह मुंडा के सहयोग से घटना की जानकारी थाना को दी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पत्नी के बयान पर थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया गया है.

लाठी-डंडे से पीटने के बाद पत्थर से सिर को कूच दिया
जमीन विवाद को लेकर दोनों भाइयों में चल रहा था विवाद
राजेन के ससुराल से 10-12 लोग शाम 4 बजे कमांडर जीप में आये और बोल िदया हमला
मजदूरों की समस्या को लेकर 27 को बैठक
गुवा. झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के कार्यलय में 27 सितंबर को बैठक बुलायी गयी है. इसमें मजदूरों की समस्यों पर विचार-विमर्श किया जायेगा. यह जानकारी रामा पांडेय ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >