चाईबासा : डीएसपी हेडक्वाटर प्रकाश सोय ने सोमवार की शाम गुप्ता सूचना पर आशा व संगम होटल में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी की. हालांकि छापेमारी के दौरान दोनों होटलों से शराब बरामद नहीं हुआ. घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि दोनों होटलों में इससे पूर्व भी छापामारी कर भारी मात्रा में शराब जब्त किया गया था. फिर से इन होटलों में शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी. हालांकि रेड से पहले दोनों होटलों ने शराब हटा लिया. होटल के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ जारी है. दोनों होटल मालिकों को शराब नहीं बेचने की सख्त चेतावनी दी गयी है.
दो होटलों में पुलिस का छापा
चाईबासा : डीएसपी हेडक्वाटर प्रकाश सोय ने सोमवार की शाम गुप्ता सूचना पर आशा व संगम होटल में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी की. हालांकि छापेमारी के दौरान दोनों होटलों से शराब बरामद नहीं हुआ. घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि दोनों होटलों में इससे पूर्व भी छापामारी कर भारी मात्रा में […]
