झींकपानी : टोंटो के पुरनापानी मध्य विद्यालय में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ कैंप लगाया गया. कैंप में 288 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. 288 में से 22 लोगों में मलेरिया के लक्षण पाये गये. चाईबासा विधायक दीपक बिरूवा ने शिविर का जायजा लिया. लोगों से दवा लेेने व मलेरिया से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की.
विधायक ने कहा कि बांडीजारी में मलेरिया से हुई मौत के बाद जहां भी मलेरिया जांच की जरूरत होगी, वहां शिविर लगा कर जांच की जायेगी. मंगलवार को रेंगड़ाहातु व बुधवार को पालीसाई में जांच शिविर का आयोजन किया गया है. मौके पर चिकित्सक डॉ बीके सिंह, डॉ विनय कुमार किंडो, डॉ समीर मुर्मू आदि उपस्थित थे. इनमें पाया गया मलेरिया. रमाय सुंडी (डेढ़ साल), सोमवारी गुंदुवा (5 माह), नारायण लुगुन (24), रूगाड़िया अंगारिया (28), निशा सुंडी (2), दुम्बी दोरायबुरू (5), जयश्री अंगारिया (40), सरस्वती सुंडी (6 माह), मोहन सुंडी (6), डॉली सुंडी (60), बमाई अंगारिया (30) आदि शामिल हैं.
