अश्लील फिल्म दिखा छह साल की बच्ची से दुष्कर्म

मनोहपुर. बलात्कार का केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी मनोहरपुर : मनोहरपुर थानांतर्गत पुरानापानी गांव में एक छह वर्षीय बच्ची से गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मनोहरपुर थाने में पोक्सो एक्ट के तहत एक मामला दर्ज कर आरोपी अजय हेंब्रम की गिरफ्तारी के […]

मनोहपुर. बलात्कार का केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

मनोहरपुर : मनोहरपुर थानांतर्गत पुरानापानी गांव में एक छह वर्षीय बच्ची से गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मनोहरपुर थाने में पोक्सो एक्ट के तहत एक मामला दर्ज कर आरोपी अजय हेंब्रम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पतरस नाग ने बताया कि पुरानापानी निवासी डबल हेंब्रम का पुत्र अजय हेंब्रम उर्फ बांके (22) द्वारा अगस्त माह में चंदा पुरती (काल्पनिक नाम) के साथ पहली बार दुष्कर्म किया गया था. पीड़िता के मुताबिक आरोपी द्वारा अपने मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाने के बाद गांव के पास झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पीड़िता ने असमंजस में पड़ कर यह बात अपने माता-पिता को नहीं बता सकी.
आरोपी अजय ने दोबारा दो व तीन सितंबर को दुष्कर्म किया. इधर, दो दिन पूर्व पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी. इसकी जानकारी होने पर पिता ने डबल हेंब्रम के घर जाकर आरोपी को दबोचने का प्रयास किया. इस दौरान आरोपी अजय भागने में कामयाब रहा. इसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने सोमवार को मनोहरपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से चिकित्सक द्वारा पीड़िता को चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. दूसरी ओर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को भेजा गया अस्पताल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >