दबिश. लतरसिका में पुलिस की छापेमारी
290 लीटर शराब समेत तीन हजार क्विंटल महुआ जब्त
चाईबासा : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बरकेला पंचायत के लतरसिका में रविवार की सुबह छापेमारी कर उत्पाद विभाग ने शराब भट्ठियों का ध्वस्त किया है. पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच शराब करोबारी भागने में सफल रहे. गिरफ्तार आरोपी मानकी नाग को जेल भेज दिया गया. भागनेवालों में कानूराम नाग, नारायण नाग, योगेन सांडिल, मानकी बानसिंग एवं जयपाल नाग शामिल हैं. पुलिस ने 290 लीटर अवैध देसी महुआ शराब, 3 हजार किलो जावा महुआ एवं शराब बनाने की सामग्री बरामद की है. शेष सामग्री को वहीं नष्ट कर दिया.
छापेमारी अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोय ने किया. छापेमारी दल में मुफस्सिल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह, उत्पाद निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, सहायक उत्पाद निरीक्षक कुलदीप कुमार, देवव्रत लोहारा, अमित कुमार के अलावा महिला पुलिस समेत सशास्त्र बल शामिल थे.
सुंदरनगर की सभी शराब दुकानों को बंद करने की मांग
टाटा-चाईबासा मार्ग 4 घंटे जाम
जमशेदपुर. देसी व विदेशी शराब दुकान को बंद करने की मांग पर पोंडेहासा ग्रामसभा ने सुंदरनगर चौक को चार घंटे जाम कर दिया. इससे टा
टाटा-चाईबासा मार्ग पर जाम लग गया. गांव के मांझी बाबा भोक्ता हांसदा व जोग माझी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने 11 बजे सड़क पर आवागमन बाधित कर दिया. सभी हाथों में तख्तियां व बैनर लिये शराब माफिया के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. पोंडेहासा से ग्रामीण रैली की शक्ल में निकले. सुंदरनगर चौक होते हुए नीलडुंगरी तक गये. उसके बाद वापसी क्रम में सुंदरनगर चौक में तख्ती-बैनर लेकर बैठ गये. ग्रामसभा ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन से सुंदरनगर में चल रहे शराब दुकानों को बंद करने का आग्रह किया गया था, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला, उसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूटा है.
