स्पोर्ट्स क्लब ने जेएफए को 3-0 से रौंदा

चक्रधरपुर : पोड़ाहाट सीनियर डीविजन फुटबॉल लीग में शनिवार को स्पोर्ट्स क्लब चक्रधरपुर व झारखंड फुटबॉल एकेडमी (जेएफए) के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें स्पोर्ट्स क्लब ने जेएफए को 3-0 गोल से पराजित कर दिया. इस जीत से उसे तीन अंक मिले. स्पोर्ट्स क्लब ने पहले हाफ में ही तीन गोल किये. ये गोल मो नेहाल, […]

चक्रधरपुर : पोड़ाहाट सीनियर डीविजन फुटबॉल लीग में शनिवार को स्पोर्ट्स क्लब चक्रधरपुर व झारखंड फुटबॉल एकेडमी (जेएफए) के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें स्पोर्ट्स क्लब ने जेएफए को 3-0 गोल से पराजित कर दिया. इस जीत से उसे तीन अंक मिले. स्पोर्ट्स क्लब ने पहले हाफ में ही तीन गोल किये.

ये गोल मो नेहाल, रोहित मुंडा व शुभम तांती ने किये. दूसरे हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी और मुबाकला 3-0 के अंतर से खत्म हुआ. स्पोर्ट्स क्लब एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ चार अंक हासिल कर चुकी है. आज के मैच रेफरी सुनील महतो, लाइंसमैन पीके दास व कार्तिक तांती थे. रविवार को स्पोर्टिंग क्लब सीकेपी व फ्रेंडस क्लब मनोहरपुर के बीच मुकाबला होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >