हाटगम्हरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर

चाईबासा : हाटगम्हरिया-जगन्नाथपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना के बाद उग्र भीड़ द्वारा अगजनी व तोड़-फोड़ किये जाने की घटना को देखते हुए एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने हाटगम्हरिया थाना प्रभारी आरसी राम को लाइन हाजिर कर दिया है. एसपी ने बताया कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह कदम उठाया गया है. थाना प्रभारी पर आरोप है […]

चाईबासा : हाटगम्हरिया-जगन्नाथपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना के बाद उग्र भीड़ द्वारा अगजनी व तोड़-फोड़ किये जाने की घटना को देखते हुए एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने हाटगम्हरिया थाना प्रभारी आरसी राम को लाइन हाजिर कर दिया है. एसपी ने बताया कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह कदम उठाया गया है.

थाना प्रभारी पर आरोप है कि उन्होंने समय-समय पर क्षेत्र में पीस कमेटी की मीटिंग नहीं की. इसके कारण वहां तनावपूर्ण स्थिति पैदा हुई, जिससे निबटने में पुलिस नाकाम रही. लोगों के साथ सहयोगपूर्ण वातावरण बना रहता, तो लोगों द्वारा मचाये गये उत्पात को रोका जा सकता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >