चाईबासा (झारखंड) : चाईबासा के हाटगम्हरिया प्रखंड स्थित बलजोड़ी गांव के पास दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. घटना के बाद दोनों बसों में लगी आग से नौ लोग जिंदा जल गये. घटना में 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. घटना बुधवार दिन के करीब दो बजे की है. सूचना मिलने के बाद चाईबासा से दमकल के पहुंचने में करीब दो घंटे लग गये. घटना में आठ यात्रियों की मौके पर ही जल कर मौत हो गयी. एक की मौत
चाईबासा में टक्कर के बाद बस में नौ यात्री िजंदा जले
चाईबासा (झारखंड) : चाईबासा के हाटगम्हरिया प्रखंड स्थित बलजोड़ी गांव के पास दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. घटना के बाद दोनों बसों में लगी आग से नौ लोग जिंदा जल गये. घटना में 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. घटना बुधवार दिन के करीब दो बजे की है. सूचना मिलने के बाद […]

चाईबासा में टक्कर के बाद…
इलाज के क्रम में चाईबासा सदर अस्पताल में हो गयी. मृतकों में बलजोड़ी गांव की लक्ष्मी गागराई की डेढ़ साल की बच्ची भी है. शव इतने बुरी तरह जल गये हैं कि अभी तक कई की शिनाख्त नहीं हो पायी है. शवों को किसी तरह पॉलिथीन में भर कर चाईबासा भेजा गया. घायलों का इलाज चाईबासा सदर अस्पताल, एमजीएम, टीएमएच में चल रहा है. मृतकों में बस के चालक भी हैं.
डीजल टंकी से टकराने के बाद लगी आग
तमन्ना नामक बस चाईबासा से जगन्नाथपुर जा रही थी. जबकि दूसरी ओर से भवानी शंकर नामक बस किरीबुरू से चाईबासा आ रही थी. बलजोड़ी के पास तीखा मोड़ होने के कारण दोनों बसें आमने-सामने आ गयी. भवानी शंकर बस के चालक ने टक्कर से बचने के लिए बस को सड़क से नीचे उतारने की कोशिश की. इससे बस थोड़ी टेढ़ी हुई और उसकी डीजल टंकी तमन्ना बस से टकरा गयी. इससे भवानी शंकर बस में आग लग गयी. यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. आग ने तेजी से पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. तमन्ना नामक बस में भी आग फैल गयी.