नोवामुंडी ओरवब्रिज रद्द् करने को कोड़ा दंपती से मिले व्यवसाय
नोवामु्ंडी : नोवामुंडी रेलवे क्रॉसिंग गेट पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज को लेकर नोवामुंडी के व्यवसायियों ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व जगन्नाथपुर विधायक गीता कोड़ा से मुलाकात की. पूर्व मुख्य मंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि ओवर ब्रीज बने, इसका विरोध नही करते हैं. लेकिन, इसके लिए बेहतर क्या हो सकता है, इसके लिए विकल्प की तलाश की जानी चाहिए. व्यापारी वर्ग के लोग हैं. विस्थापित होने से लोग सड़क पर आ जायेंगें. सड़क को फोर लेन सड़क का निर्माण कराने की सरकार ने घोषणा की है.
मामले मे पुराने खतियान की पड़ताल करने से पता चलता है कि बिना विस्थापन के भी रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण संभव हो सकता है. इसके लिए डीवीसी से भाया संग्रामसायी तोड़ेतोपा तक बाइपास बनाने से समस्या का निदान संभव हो सकेगा. उन्होंने कहा कि बाइपास बनाने के प्रस्ताव को लेकर डीसी, रेलवे व सूबे के सीएम से बातचीत की जायेगी. मानवीय दृष्टिकोण से ओवरब्रिज निर्माण से विस्थापन कम से कम हो, इसके लिए जहां तक संभव हो सके सबों को प्रयास करने की जरूरत है. बैठक मे लालिया दास, झुनू घोष, प्रदीप, नेसार अहमद, फटिक घोष आदि उपस्थित थे.
