चाईबासा : महिला कॉलेज चुनाव में सभी छह पदों पर एबीवीपी समर्थक प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. जीत की घोषणा के बाद सभी छह प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी. सभी विजयी प्रत्याशियों ने खुद को एबीवीपी का समर्थक प्रत्याशी बताया. विजयी प्रत्याशियों को महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ शैलबाला दास ने जीत का प्रमाण पत्र दिया. उप सचिव पद कड़ा मुकाबला रहा. उप सचिव पद पर रूपमति लागुरी ने राजलक्ष्मी बिरूवा को महज पांच वोटों से मात दी.
अभाविप समर्थकों का सभी पदों पर कब्जा
चाईबासा : महिला कॉलेज चुनाव में सभी छह पदों पर एबीवीपी समर्थक प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. जीत की घोषणा के बाद सभी छह प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी. सभी विजयी प्रत्याशियों ने खुद को एबीवीपी का समर्थक प्रत्याशी बताया. विजयी प्रत्याशियों को महिला कॉलेज की […]

कोल्हान विवि के द्वितीय छात्र संघ चुनाव में महिला कॉलेज में कुल 29.4 प्रतिशत मतदान हुआ. पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अधिक वोटिंग हुई. कॉलेज में कुल मतदाता 3123 है. जिसमें कुल 921 छात्राओं ने वोटिंग किया. महिला कॉलेज में कुल सात बूथ बनाया गया था. कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने कॉलेज पहुंचकर चुनाव की स्थिति का जायजा लिया तथा शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने की अपील की.
सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम
महिला कॉलेज में जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था. कॉलेज के विद्यार्थी के अलावा किसी भी व्यक्ति को अंदर नहीं घुसने दिया गया. बिना आइडी कार्ड के विद्यार्थी कॉलेज परिसर में नजर नहीं आये.
महिला कॉलेज, चाईबासा
वोटिंग : 29.4 %
अध्यक्ष
जीते(वोट) हारे(वोट)
मीना कुदादा(472) कल्याणी (346)
उपाध्यक्ष
सुखमति बिरुवा(451) सुनीता (399)
सचिव
नैना पुरती (481) सोनिया टूडू (399)
संयुक्त सचिव
प्रिया गुप्ता (248) मेघा कुमारी (169)
उप सचिव
रूपमति लागुरी(455) राज लक्ष्मी बिरूवा (450)
विवि प्रतिनिधि
मनीषा कुदादा (470) मीना कुमारी(376)