नोवामुंडी : नोवामुंडी थाना क्षेत्र के डांगुवापोसी के मुंडा साई में डायन के आरोप में भतीजा संजय गोप ने अपनी वृद्ध चाची श्रीमती देवी (65) को घर का दरवाजा तोड़कर बीती रात डंडा से जमकर पिटाई कर दी. इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. पीड़िता ने अपने भतीजा संजय गोप के खिलाफ नोवामुंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.आरोपी फरार है. चार साल पूर्व संजय गोप की बच्ची की बीमारी से मौत हो गयी थी. उस दौरान भी डायन का आरोप लगाकर संजय ने अपनी चाची श्रीमती देवी की पिटायी कर घर से भगा दिया था.
चार साल बाद श्रीमती देवी अपने घर लौटी थी. दोबारा रात्रि में दरवाजा तोड़कर डंडा से पिटायी की गयी. इसकी सूचना मुखिया ने पुलिस को दी गयी. इसके बाद थाना प्रभारी बृजलाल राम ने घटना स्थल पर जाकर मामले की जांच की. घायल महिला को प्राथमिक उपचार कराया गया. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
