खड़गपुर ने रांची को 2-0 से हराया

सेरसा में दपू रेलवे अंतर रेल मंडल फुटबॉल टूर्नामेंट उदघाटित चक्रधरपुर : सेरसा चक्रधरपुर द्वारा इकबाल सिंह संधु स्टेडियम में सोमवार को दपू रेलवे अंतर रेल मंडल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक सह सेरसा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने झंडा फहरा कर किया. साथ ही खिलाड़ियों से परिचय […]

सेरसा में दपू रेलवे अंतर रेल मंडल फुटबॉल टूर्नामेंट उदघाटित

चक्रधरपुर : सेरसा चक्रधरपुर द्वारा इकबाल सिंह संधु स्टेडियम में सोमवार को दपू रेलवे अंतर रेल मंडल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक सह सेरसा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने झंडा फहरा कर किया. साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अनूप हेंब्रम, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद अंसारी, मंडल सामग्री प्रबंधक सह खेल अधिकारी अजय रंजन आदि मौजूद थे.
चक्रधरपुर व खड़गपुर (ओएल) की टीम बराबरी पर : दपू रेलवे अंतर रेल मंडल फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला लीग मैच चक्रधरपुर व खड़गपुर (ओपी) के बीच खेला गया. इसमें दोनों टीमें बराबरी पर रहीं. खेल के दौरान चक्रधरपुर के खिलाड़ी ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया.
रांची पर हावी रही खड़गपुर की टीम :
शाम साढ़े तीन बजे टूर्नामेंट का दूसरा मैच रांची व खड़गपुर (वर्कशॉप) के बीच खेला गया. इसमें खड़गपुर ने रांची टीम को 2-0 गोल से हरा दिया. खेल के आरंभ से ही खड़गपुर के खिलाड़ियों ने रांची पर दबाव बनाये रखा. मध्यांतर तक दोनों टीमें बराबरी पर रही. इसके बाद खड़गपुर टीम ने रांची को 2-0 से पराजित कर दिया और टूर्नामेंट में बढ़त बना ली. खेल का संचालन नेशनल रेफरी ओपी ठाकुर, विश्वजीत दास, सोमित्रा पाल, के जगन्नाथ राव ने किया. ज्ञात हो कि अंतर रेल मंडल फुटबॉल टूर्नामेंट मैच से जोनल टीम का चयन होगा. चयनित टीम अंतर रेलवे फुटबॉल चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व रेलवे जोन का प्रतिनिधित्व करेगी. मालूम हो कि विगत वर्ष अंतर रेलवे फुटबॉल चैंपियनशिप में दपू रेलवे क्वार्टर फाइनल में हार गयी थी.
आज का मैच
मंगलवार को सेरसा में सुबह आठ बजे से तीसरा मैच चक्रधरपुर व आद्रा के बीच खेला जायेगा. जबकि चौथा मैच शाम तीन बजे खड़गपुर व रांची के बीच होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >