39.47 लाख के असली सोने की जगह रख दिया नकली

चाईबासा : सोना गिरवी रख ऋण देनेवाली इंडिया इंफोलाइन फाइनांस कंपनी के एरिया मैनेजर अयुन साहा राय ने कंपनी के चार कर्मियों पर 39.47 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सदर थाना में दर्ज कराया है. दर्ज मामले के अनुसार कंपनी के शाखा प्रबंधक संदीप पॉल, कैशियर राणाप्रताप सिंह, अजय कुमार तिवारी और कस्टमर एग्जेक्यूटिव […]

चाईबासा : सोना गिरवी रख ऋण देनेवाली इंडिया इंफोलाइन फाइनांस कंपनी के एरिया मैनेजर अयुन साहा राय ने कंपनी के चार कर्मियों पर 39.47 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सदर थाना में दर्ज कराया है. दर्ज मामले के अनुसार कंपनी के शाखा प्रबंधक संदीप पॉल, कैशियर राणाप्रताप सिंह, अजय कुमार तिवारी और कस्टमर एग्जेक्यूटिव प्रीति कुमारी ने 1,294 ग्राम असली सोना गायब कर दिया. वहीं इसकी जगह नकली सोना रख दिया.

इंडिया इंफोलाइन फाइनांस कंपनी का कार्यालय चाईबासा के नीमडीह में एक अप्रैल 2015 से संचालन हो रहा था. अब कार्यालय में ताला लटका हुआ है. कंपनी मूलरूप से सोने के गहने बंधक रख कर ऋण देती है. संदीप पॉल ने बिना सूचना के कार्यालय आना बंद कर दिया.

इसके बाद नौ मई को ई-मेल से त्याग पत्र भेज दिया. प्रीति कुमारी ने भी 25 मई को नौकरी छोड़ दी. इसके बाद दोनों को कई बार कार्यालय बुलाया गया, लेकिन दोनों नहीं आये. कंपनी ने ऑडिट व सभी खातों का भौतिक सत्यापन कराया. इस दौरान पाया गया कि 1294 ग्राम असली सोना गायब कर नकली सोना रख दिया गया. गायब सोने की कीमत 39,47, 767 रुपये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >