14 का नामांकन पत्र सही, नाम वापस नहीं

चाईबासा : कोल्हान विवि के द्वितीय छात्र संघ चुनाव में नामांकन पर्चा भरने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई. सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक स्क्रूटनी हुआ, जबकि 2.30 बजे से नामांकन वापसी प्रक्रिया आरंभ हुआ. एक भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया है. 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में विभिन्न पदों पर खड़े […]

चाईबासा : कोल्हान विवि के द्वितीय छात्र संघ चुनाव में नामांकन पर्चा भरने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई. सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक स्क्रूटनी हुआ, जबकि 2.30 बजे से नामांकन वापसी प्रक्रिया आरंभ हुआ. एक भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया है. 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में विभिन्न पदों पर खड़े हुये हैं.

निर्वाचन पदाधिकारी की निगरानी में स्क्रूटनी कार्य हुआ. अध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद में सबसे अधिक 3-3 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. जबकि उपाध्यक्ष में 2, सचिव में 2, संयुक्त सचिव पद के लिये 3 उप सचिव में 2 तथा विवि प्रतिनिधि पद पर 2 उम्मीदवार ने पर्चा भरा है. महिला कॉलेज में भी पिछले साल की तुलना में इस बार सबसे अधिक उम्मीदवार खड़े हुये हैं. चुनाव पर छात्राओं में काफी उत्सुकता है.

फाइनल सूची
अध्यक्ष: मीना बिरूवा, कल्याणी रावत, तनजली हक
उपाध्यक्ष : राशमती पिंगुवा, सुमिता मांझी
सचिव : नैना पूरती, सोनिया टुडू
उप सचिव : रूपमंजली लागुरी, लक्ष्मी बोयपाई
संयुक्त सचिव : राज लक्ष्मी बिरूवा, प्रिया कुमारी गुप्ता, मेघा कुमारी
विवि प्रतिनिधि : मनीषा कुदादा, ईशा कुमारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >