एक-एक कर भीड़ ने फूंक दिये छह वाहन, नौ घंटे तक रखा सड़क जाम
जगन्नाथपुर : हाटगम्हरिया-जगन्नाथपुर के दामोदरपुर-कोलाईसाई के बीच ट्रेलर व पिकअप वैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने छह से अधिक वाहनों को फूंक डाला. नाराज लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं मिलने पर तोड़फोड़ की व सामान जला डाले. मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को सौंपे गये मांग पत्र में लोगों ने दुर्घटना में मृतक परिवार को 20-20 लाख रुपये तथा परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गयी है.
इसके अलावा मांग में ट्रेलर व भारी वाहनों से लौह-अयस्क की ढुलाई बंद करने, जगन्नाथपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने, ट्रामा सेंटर सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था में तत्काल सुधार किये जाने की मांग लोगों ने की है.
