छड़ी से शिक्षक ने की छात्र की पिटाई, सिर पर जख्म

बंदगांव : कराईकेला थाना अंतर्गत मध्य विद्यालय जारकी में शिक्षक की पिटाई से छात्र के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित छात्र के अभिभावक ने आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है. जानकारी अनुसार उक्त विद्यालय के छठी कक्षा में सहायक शिक्षक चिरंजीवी प्रधान बच्चों की हाजिरी बना […]

बंदगांव : कराईकेला थाना अंतर्गत मध्य विद्यालय जारकी में शिक्षक की पिटाई से छात्र के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित छात्र के अभिभावक ने आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है. जानकारी अनुसार उक्त विद्यालय के छठी कक्षा में सहायक शिक्षक चिरंजीवी प्रधान बच्चों की हाजिरी बना रहे थे, इसी दौरान कक्षा के छात्र मनबोद प्रधान ने एक बच्चे के विद्यालय नहीं आने की बात कही. इस पर शिक्षक आक्रोशित हो गये और छड़ी से मनबोद की पिटाई कर दी,

जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया. बच्चे सिर पर गहरा जख्म भी हो गया है. घटना बाद घर आकर छात्र ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. छात्र के चाचा सुसेन प्रधान ने बताया कि मनबोद के शरीर पर पिटाई के निशान हैं. घटना से छात्र डरा हुआ है. मामले को लेकर चाचा सुसेन प्रधान ने संसद प्रतिनिधि ललित नारायण ठाकुर, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल खंडाईत एवं कराईकेला मंडल के अध्यक्ष तीरथ जामुदा से मुलाकात की और घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की. सांसद प्रतिनिधि श्री ठाकुर ने कहा कि घटना की जांच कर आरोपी शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई की मांग की जायेगी. उन्होंने कहा छात्र की डंडे या छड़ी से पिटाई करना कानून का उल्लंघन है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >