एनएसयूआइ ने की प्रत्याशियों की घोषणा

चक्रधरपुर : गुरुवार को एनएसयूआइ ने जवाहरलाल नेहरू महावद्यिालय के छात्र संघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कार्यकारी जिलाध्यक्ष गोवर्धन गागराई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की. श्री गागराई ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए शेक्सपियर केराई, उपाध्यक्ष में सूफी अहमद, सचिव में रोहित महतो, संयुक्त सचिव में गंगाराम हेंब्रम, उपसचिव […]

चक्रधरपुर : गुरुवार को एनएसयूआइ ने जवाहरलाल नेहरू महावद्यिालय के छात्र संघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कार्यकारी जिलाध्यक्ष गोवर्धन गागराई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की.

श्री गागराई ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए शेक्सपियर केराई, उपाध्यक्ष में सूफी अहमद, सचिव में रोहित महतो, संयुक्त सचिव में गंगाराम हेंब्रम, उपसचिव में गंगाधर प्रधान विश्वविद्यालय प्रतिनिधि में विनिता लकड़ा को चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया है. श्री गागराई ने कहा कि एनएसयूआइ ने कॉलेज की बदहाली को मुद्दा बनाया है.
बंद बीएड, पीजी की पढ़ाई चालू कराने, सुविधाओं की बढ़ोत्तरी के लिए आंदोलन किया है. उन्होंने कहा कि 16 सितंबर सुबह 9 बजे कार्यकर्ताओं की एक बैठक रखी गयी है. सभी चयनित प्रत्याशी साढ़े दस बजे कॉलेज पहुंच कर नामांकन करेंगे. चुनाव के सफल संचालन के लिए 50 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >