हाटगम्हरिया में करंट से दो बच्चे समेत तीन झुलसे, गंभीर

टेलीफोन के तार में 33 हजार वोल्ट का तार सटने से हुई घटना चंपुआ अस्पताल में तीनों का चल रहा इलाज हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे पाताबांग्ला टोला में बुधवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से दो बच्चे समेत तीन लोग झुलस गये. तीनों को चंपुआ अस्पताल में भरती कराया […]

टेलीफोन के तार में 33 हजार वोल्ट का तार सटने से हुई घटना

चंपुआ अस्पताल में तीनों का चल रहा इलाज
हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे पाताबांग्ला टोला में बुधवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से दो बच्चे समेत तीन लोग झुलस गये. तीनों को चंपुआ अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायलों में पाता बांग्ला निवासी सोनू अल्डा (14), प्रकाश आल्डा (11) और मधुसूदन बारी (55) शामिल है. मधुसूदन बीएसएनएल एक्सचेंज में कार्यरत हैं. सोनू व प्रकाश के कमर में बिजली का झटका लगा है. वहीं मधुसूदन बारी का हाथ झुलस गया है. जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर मधुसूदन बारी अपने घर में बिजली कनेक्शन के लिए टेलीफोन का तार बिजली खंभा के पास से जा रहे थे.
टेलीफोन तार के ऊपर से 33 हजार वोल्ट का तार गुजर रहा था. टेलीफोन का तार नंगा था. इसी दौरान तार 33 हजार वोल्ट के तार से सट गया. उक्त तार एक पेड़ से बांधा गया था. इससे अर्थिंग के कारण जमीन पर करंट दौड़ गयी. वहां खेल रहे सोनू व प्रकाश करंट की चपेटे में आ गये. दोनों बच्चों को बचाने के लिए मधुसूदन ने तार को काटने का प्रयास किया. इससे वह चपेट में आ गया. विद्युत विभाग के अनुसार कनेक्शन लगाने की स्वीकृति नहीं ली गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >