झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मी बेमियादी हड़ताल पर

चाईबासा : अपनी मांगों को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना के कर्मचारी व जूनियर इंजीनियर बुधवार से अनिश्तिकालीन हड़ताल पर चले गये. झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय के बाहर कर्मियों ने नारेबाजी भी की. हड़ताल में परियोजना के ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर, जेई व चतुर्थवर्गीय कर्मचारी शामिल हैं. हड़ताल पर जाने से पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों […]

चाईबासा : अपनी मांगों को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना के कर्मचारी व जूनियर इंजीनियर बुधवार से अनिश्तिकालीन हड़ताल पर चले गये. झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय के बाहर कर्मियों ने नारेबाजी भी की. हड़ताल में परियोजना के ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर, जेई व चतुर्थवर्गीय कर्मचारी शामिल हैं. हड़ताल पर जाने से पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में शिक्षकों का बुनियाद प्रशिक्षण, डायस, डाटा इंट्री, आधार कार्ड, खाता खोलने तथा पारा शिक्षकों का मानदेय का कार्य प्रभावित हो रहा है.

इनकी मांगों में मेडिकल इंश्योरेंस, कर्मियों को नियमित व समायोजन करने आदि मांगें शामिल हैं. कर्मचारियों ने बताया कि जनवरी 2016 में भी मांगों को लेकर हड़ताल की गयी थी. हड़ताल के पश्चात मानव संसाधन विकास विभाग ने 15 दिनों के अंदर मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >