मुसलिम समुदाय के लोगों ने रखा अरफा का रोजा

चाईबासा/जैंतगढ़ : बकरीद के एक दिन पर्व नौ जिलहिज्जा को समुदाय के लोगों ने अरफा का रोजा रख कर इबादत की. रोजा को लेकर मसजिदे गुलजार रही. रोजेदारों ने तिलवत कलाम पाक, नफित और दुआ में दिन बिताया. चाईबासा, जगन्नाथपुर, जैंतगढ़, मंझगांव,चंपुआ, झुंपुरा, अरसला, जामदलक, मौलानगर आदि में मुसिलम समुदाय की महिला पुरुष व बच्चें […]

चाईबासा/जैंतगढ़ : बकरीद के एक दिन पर्व नौ जिलहिज्जा को समुदाय के लोगों ने अरफा का रोजा रख कर इबादत की. रोजा को लेकर मसजिदे गुलजार रही. रोजेदारों ने तिलवत कलाम पाक, नफित और दुआ में दिन बिताया. चाईबासा, जगन्नाथपुर, जैंतगढ़, मंझगांव,चंपुआ, झुंपुरा, अरसला, जामदलक, मौलानगर आदि में मुसिलम समुदाय की महिला पुरुष व बच्चें बूढ़ों ने भी अरफा का रोजा रखा. जैंतगढ़ के जामा मसजिद के इमाम मौलाना नाजिर हुसैन असरी ने बताया अरफा का रोजा रमजान के रोजा के बाद बहुत खास है. अरफा का एक रोजा रखने से पिछले एक साल आने वाले एक साल कुल दो साल का गुनाह माफ हो जाता है. अरफा का रोजा नौ जिल हिज्जा को रखा जाता है.

जिलाहिज्जा का महिना एहतराम का महिना है. जैंतगढ़ में सात बजे अदा की जायेगी बकरीद की नमाज. जैंतगढ़. जैंतगढ़ में 13 सितंबर को स्थानीय ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की जायेगी. इसमें महिलाओं और बच्चों के लिये भी व्यवस्था की गयी है. मौलाना नाजिर हुसैन( इमाम जामा मसजिद) इमामत करेंगे. बकरीद की नमाज सात बजे सुबह अदा की जायेगी. ईदागह कमेटी के सदस्य रियासत इकबाल, अनसारूल हक, इंतखाब आलम, बासित सलीम, मो आमिर, मो बारिश, मोअज्जम, मो हसीन, मो वसीउल्लाह आदि ईदागाह की साफ सफाई के साथ परदा आदि की व्यवस्था में लगे है. मौसम के खराब रहने पर जामा मसजिद में बकरीद की नमाज अदा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >