दूधमुंहे बच्चे व नेत्रहीन पति के साथ सो रही थी महिला
पीड़िता के बयान पर थाने में मामला दर्ज, बहनोई पर जताया शक
चाईबासा : दूधमुंहे बच्चे व नेत्रहीन पति के साथ अपने आंगन में सो रही महिला पर शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया. घटना कुमारडुंगी थानांतर्गत बारूसाई गांव की है. पीड़िता सीता सिंकू ने बताया कि रात को 11.30 बजे कुछ अपराधी उसके घर में घुस आये थे. उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया. इसपर सीता शोर मचाने लगी. इसपर उसका नेत्रहीन पति राधो सिंकू भी सोर मचाने लगा. इसपर हमलावर फरार हो गये. सीता को कुमारडुंगी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पाकर कुमारडुंगी पुलिस पहुंची. पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है. पीड़िता ने अपनी छोटी बहन रोयबारी के पति प्रताप हेंब्रम पर शक जाहिर की है.
उसने बताया कि आदिवासी रीति रिवाज से शादी होने के कारण उसके बहन के पति ने उन्हें दो बैल दिये थे. वह बैल वापस पाने के लिए कई बार चोरी की कोशिश कर चुका है. इसी बीच राधो ने दोनों बैल 30 हजार रुपये में बेच दिया. उक्त राशि भी किसी ने शुक्रवार की दोपहर घर से चोरी कर ली.
