नक्सली कमांडर सालुका सहयोगी के साथ गिरफ्तार

सात ग्रामीणों और पांच पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल रहा है सालुका चाईबासा : पांच कांडों में वांछित हार्ड कोर भाकपा माओवादी तथा छोटानागपुर जोनल कमेटी के पोड.ाहाटा क्षेत्र का सेक्शन कमांडर सालुका कायम उर्फ विक्रम कायम उर्फ मारू उर्फ सालुका हो (26) को पुलिस ने चक्रधरपुर-सोनुआ पक्की सड.क के बेगुना क्षेत्र से गिरफ्तार कर […]

सात ग्रामीणों और पांच पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल रहा है सालुका

चाईबासा : पांच कांडों में वांछित हार्ड कोर भाकपा माओवादी तथा छोटानागपुर जोनल कमेटी के पोड.ाहाटा क्षेत्र का सेक्शन कमांडर सालुका कायम उर्फ विक्रम कायम उर्फ मारू उर्फ सालुका हो (26) को पुलिस ने चक्रधरपुर-सोनुआ पक्की सड.क के बेगुना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है.

नक्सली कमांडर के साथ संगठन के लिए कूरियर का काम करने वाले तथा नक्सली गतिविधियों में संलिप्त रहे जगमोहन मोदी को भी गिरफ्तार किया गया है. चाईबासा पुलिस मुख्यालय में शनिवार को एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने दोनों को मीडिया के समक्ष पेश किया और जानकारी साझा की. एसपी ने बताया कि सालुका संगठन से जोड.ने के लिए एक महिला से मिलने आया था. गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मोटरसाइकिल (जेएच-06इ/7606) से लौटते समय धर दबोचा. सालुका हमेशा एसएलआर लेकर चलता है. नक्सलियों की निशानदेही पर दड.कदा के जंगल में मिट्टी के नीचे दबाकर रखे गये नौ देसी सिंगल 12 बोर की बंदूक, 12 बोर के पांच जिंदा कारतूस, 12 बोर के 11 खाली कारसूत, सात एक्सप्लोसिव जेल, दो डेटोनेटर आदि बरामद किये गये है.

आरोपी के खिलाफ टेबो थाने में दो, सोनुआ थाने में दो तथा जराईकेला थाने में एक मामला दर्ज है. इनके अलावा अन्य 12 वारदातों में संलिप्त होने की बात उसने पुलिस के सामने स्वीकार की है. सालुका कायम सोनुवा थाना क्षेत्र के कुदाबुरू गांव के कायम टोला एवं जगमोहन मोदी, कुदाबुरू गांव के मोदी टोला का रहने वाला है. सलुआ 2010 से संगठन से जुड.ा था.

कई मुठभेडों में संलिप्तता

सेक्शन कमांडर सालुका नक्सली प्रसाद जी उर्फ कृष्णा अहिर और नक्सली जीवन कांडुलाना उर्फ पतरस के दस्ते से जुड.ा हुआ था. सोनुआ थाने के सेरंगदा जंगल, बनग्राम साबाउली, गोईलकेरा थाना क्षेत्र, टेबो थाना क्षेत्र के मामाईल जंगल, संकरा जंगल में हुई पुलिस मुठभेड. में वह शामिल रहा है. जबकि जगमोहन मोदी संगठन के बीमार व्यक्तियों का इलाज कराने, दस्ता के लिए राशन पहुंचाने व पुलिस गतिविधियों की सूचना माओवादियों को देने का कार्य करता था. पूर्व में भी नक्सली गतिविधियों में वह संलिप्त पाया गया था. लेकिन पुलिस ने उसे सुधरने का मौका देते हुए तब छोड. दिया था.

आठ के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने भाकपा माओवादी सालुका कामय, जगमोहन मोदी समेत प्रसाद जी उर्फ कृष्णा अहिर, जीवन कंडुलना, निर्मला कंडुलना, अनमोल दा, प्रशांत जी, संदीप दा के खिलाफ सोनुआ थाने में शस्त्र व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

इन घटनाओं में संलिप्तता

– सोनुआ थाना क्षेत्र सावाउली में 10.3.2013 को गला काट कर 6 ग्रामीणों की हत्या करने

– ममाइल में 12.6.2010 को नक्सली सम्मेलन चलने के दौरान पुलिस पार्टी पर हमला कर दो पुलिस कर्मियों की हत्या करने

– बादुवारी में 21.12.2011 को पुलिस मुठभेड. में एक पुलिस जवान की हत्या करने

– लालसिंह उर्फ बबलू कायम की कुदाबुरू पहाड.ी पर 14.8.2012 को हत्या करने

– टेबो थाना शंकरा में 3.9.2013 को पुलिस मुठभेड. में दो पुलिस कर्मियों की हत्या करने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >