मनोहरपुर : आनंदपुर पुलिस ने आनंदपुर निवासी दो हार्डकोर समेत कुल पांच संदिग्ध नक्सलियों को गोली-बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है. उक्त जानकारी आनंदपुर थाने में पत्रकारों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा व थाना प्रभारी पतरस नाग ने सोमवार को संयुक्त रूप से दी. डीएसपी ने बताया कि आनंदपुर के दुर्योधन साहू उर्फ बोड़ो साहू का पुत्र रिंकू साहू, अनिल नापित के पुत्र सत्यनारायण नापित, मनोहरपुर थानाक्षेत्र के रेंगालबेड़ा
पीएलएफआइ के दो हार्डकोर समेत पांच सदस्य गिरफ्तार
मनोहरपुर : आनंदपुर पुलिस ने आनंदपुर निवासी दो हार्डकोर समेत कुल पांच संदिग्ध नक्सलियों को गोली-बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है. उक्त जानकारी आनंदपुर थाने में पत्रकारों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा व थाना प्रभारी पतरस नाग ने सोमवार को संयुक्त रूप से दी. डीएसपी ने बताया कि आनंदपुर के दुर्योधन साहू उर्फ बोड़ो […]

पीएलएफआइ के दो हार्डकोर…
गांव निवासी शंकर तांती उर्फ पंचू तांती उर्फ प्रेम तांती, चक्रधरपुर के कुदलीबाड़ी वार्ड दो निवासी संजय कुजूर के पुत्र अमरनाथ कुजूर एवं बानो थाना के पाटातिरिल गांव निवासी जॉनजस जोजो के पुत्र रोहित जोजो को हथियार के साथ अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है.
ऐसे गिरफ्त में आये आरोपी : डीएसपी ने बताया कि रिंकू साहू व सत्यनारायण नापित की साठगांठ पीएलएफआइ से होने की सूचना मिली थी. इसके बाद से पुलिस ने इन लोगों पर विशेष नजर रखनी शुरू की. रिंकू साहू के घर पर पुलिस की छापेमारी के दौरान सत्यनारायण नापित भी मौजूद था. छापेमारी के समय रिंकू अपनी कमर में लोडेड पिस्टल खोंसे हुए था. उसके पास चार जिंदा कारतूस भी थे.
उसकी गिरफ्तारी के पश्चात जानकारी मिली कि लालबिहारी सिंह के लिये सक्रिय नक्सली शंकर तांती, अमरनाथ कुजूर व रोहित जोजो आनंदपुर के भालडुंगरी चौक पर स्थित अरुण होटल में शराब पी रहे हैं. पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया. शंकर तांती की कमर में 12 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस व 2 खोखे बरामद किये गये. रोहित जोजो की कमर से एक कट्टा, 1 जिंदा कारतूस व 2 खोखे समेत गोली बनाने के लिये प्रयुक्त होने वाले डिब्बा व छर्रा बरामद किये गये.
लेवी वसूली से आर्म्स सप्लाई तक का काम करते थे नक्सली : पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी नक्सली पीएलएफआइ के सक्रिय सदस्य हैं, जो हारता गांव निवासी एरिया कमांडर लालबिहारी सिंह उर्फ लालू के लिये लेवी वसूलने, ठेकेदारों को धमकाने, नक्सलियों को आवश्यक सामानो की आपूर्ति व आर्म्स को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने का काम करते थे.
मनोहरपुर, आनंदपुर व ओड़िशा में सक्रिय है एरिया कमांडर लालू : डीएसपी ने बताया कि हारता निवासी एरिया कमांडर लाल बिहारी सिंह (लालू) आनंदपुर प्रखंड के मनोहरपुर, जराईकेला समेत ओड़िशा के भालूलता व बिसरा आदि क्षेत्रों में भी सक्रिय है.
गिरफ्तार पांचों नक्सली विगत दिनों पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ समेत अन्य वारदातों में संलिप्त हो सकते हैं. पुलिस पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार रिंकू साहू स्कूल के दिनों से पटाखे के लिये बम बनाने का काम करता था. रिंकू हथियार व गोली भी बना सकता है. शंकर तांती का दोनों हाथ जला हुआ है, ऐसा प्रतीत होता है कि आइडी लगाने अथवा बम बनाने के क्रम में उसका हाथ जल गया होगा.
अजय केरकेट्टा , डीएसपी (चक्रधरपुर)
मनोहरपुर, आनंदपुर, चक्रधरपुर व बानो के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी
रोहित आरटीसी व अमर संत अगस्तीन कॉलेज में प्लस टू का है विद्यार्थी
गिरफ्तार संदिग्ध नक्सलियों में बानो क्षेत्र निवासी रोहित जोजो आरटीसी इंटर कॉलेज में प्लस टू का छात्र है, जबकि चक्रधरपुर क्षेत्र निवासी अमरनाथ कुजूर संत अगस्तीन कॉलेज में प्लस टू का छात्र है. दोनों मनोहरपुर के उंधन गांव में किराये पर कमरे लेकर रहते थे और पढ़ाई करते थे. गिरफ्तार सत्यनारायण नापित नाई का काम करता है. वह पीएलएफआइ के हार्डकोर नक्सलियों की हजामत बनाने से लेकर आर्म्स पहुंचाने समेत अन्य काम करता था.
शंकर तांती के जरिये संगठन से जुड़ा रोहित व अमर : रेंगालबेड़ा गांव निवासी शंकर तांती पूर्व से रिंकू व सत्यनारायण के संग लालबिहारी सिंह के लिये काम करता था. कॉलेज में पढ़ने वाले रोहित व अमर को संगठन से जोड़ने के पीछे शंकर तांती का हाथ है.