मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप मुख्य मार्ग पर पोसैता से मनोहरपुर जा रहे बोलेरो (जेएच06डी/4013) की टक्कर साइकिल सवार दो छात्र से होगी, जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को उसी बोलेरो से मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.
घायल छात्रों में नंदपुर निवासी गांधी तिर्की (12) एवं इसी गांव का कुल्हु खलको (10) है. सिर पर गंभीर जख्म के कारण कुल्हु की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है, जबकि गांधी को भी गंभीर रूप से अंदरुनी चोटें आयी है. सीएचसी के चिकित्सक डॉ कमलेश प्रसाद ने दोनों बच्चों का प्राथमिक उपचार कर राउरकेला के लिए रेफर कर दिया. अस्पताल प्रबंधन द्वारा मामले की जानकारी मनोहरपुर पुलिस को दे दी गयी है. दूसरी ओर वाहन मालिक द्वारा सीएचसी पहुंच कर बच्चों के इलाज में मदद की गयी.
