टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान

चक्रधरपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शनिवार को मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चक्रधरपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. साथ ही आसपास के गांव में सेवा और स्वच्छता का संदेश लेकर रैली निकाली गयी. इस दौरान छात्रों ने नालियों की सफाई कर ग्रामीणों से स्वच्छता की अपील की. कार्यक्रम अधिकारी राजा राम धनवार ने […]

चक्रधरपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शनिवार को मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चक्रधरपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. साथ ही आसपास के गांव में सेवा और स्वच्छता का संदेश लेकर रैली निकाली गयी. इस दौरान छात्रों ने नालियों की सफाई कर ग्रामीणों से स्वच्छता की अपील की. कार्यक्रम अधिकारी राजा राम धनवार ने कहा कि छात्रों द्वारा कॉलेज से लाऊड़िया तक स्वच्छता जागरुकता रैली गयी थी. मौके पर जसतीन गुड़िया, खुशबु, नायक, सुभाष महतो, हेमंत महतो व विद्यार्थी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >