करंट से छोटे भाई की मौत बड़ा भाई व वृद्धा गंभीर

गुवा : गुवा पश्चिमी पंचायत के जाटा हाटिंग में गुरुवार की सुबह आठ बजे घर में करंट लगने से सुरेंद्र गोप की मौत हो गयी. वहीं उसे बचाने के दौरान बड़े भाई गंगाराम गोप और वृद्धा नंदी दास (60) गंभीर रूप से झुलस गये. बताया जाता है कि सुरेंद्र घर में बिजली का तार जोड़ […]

गुवा : गुवा पश्चिमी पंचायत के जाटा हाटिंग में गुरुवार की सुबह आठ बजे घर में करंट लगने से सुरेंद्र गोप की मौत हो गयी. वहीं उसे बचाने के दौरान बड़े भाई गंगाराम गोप और वृद्धा नंदी दास (60) गंभीर रूप से झुलस गये. बताया जाता है कि सुरेंद्र घर में बिजली का तार जोड़ रहा था. इस दौरान बिजली की चपेट में आ गया. उसे देख बड़ा भाई व वृद्धा बचाने गये. मौके पर ही सुरेंद्र की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने सुरेंद्र, बड़े भाई गंगाराम व वृद्ध नंदी दास को सेल के गुवा अस्पताल में ले आये. यहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंगाराम व वृद्धा नंदी दास को भरती कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >