एक सप्ताह से पुलिया टूटी, परेशान

सोनुवा : एक सप्ताह से पुलिया टूटने से तीन पंचायतों के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का आवागमन बाधित है. विगत दिनों क्षेत्र में हुई भारी बारिश से सोनुवा-लोंजो के बीच मदांबजाहिर गावं के पास टूट गया था. इसके बाद लोंजो पंचायत के अलावा गोलमुंडा व आसनतलिया के दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन में परेशानियों […]

सोनुवा : एक सप्ताह से पुलिया टूटने से तीन पंचायतों के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का आवागमन बाधित है. विगत दिनों क्षेत्र में हुई भारी बारिश से सोनुवा-लोंजो के बीच मदांबजाहिर गावं के पास टूट गया था.

इसके बाद लोंजो पंचायत के अलावा गोलमुंडा व आसनतलिया के दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गुरुवार को लोंजो पंचायत के मुखिया जेवियर सुंडी व गोलमुंडा पंचायत के मुखिया सुज्ञानी कोड़ा ने क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण किया. साथ ही प्रशासन से जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण की मांग की. साथ ही जल्द निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी. मौके पर लोंजो पंचायत के पंचायत सेवक, रोजगार सेवक प्रशांत रजक के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >